जेल की हवा खा चुके हैं
टीवी के ये सितारे टीवी इंडस्ट्री का विवादों से गहरा नाता है। समय समय पर टीवी सितारे विवादों में फंसते रहते हैं। कई बार तो इन विवादों की वजह से टीवी सितारों को जेल भी जाना पड़ गया है। टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो कि जेल में अपना समय काट चुके हैं। इस लिस्ट में मुनमुन दत्ता, पार्थ समथान, वीना मलिक, पायल रोहतगी, श्रुति उल्फत, पर्ल वी पूरी,गहना वशिष्ठ, करण ओबेरॉय, भारती सिंह और करण मेहरा जैसे सितारों का नाम शामिल है।
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)
कुछ समय पहले ही मुनमुन दत्ता ने अपने ब्लॉग में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इस शब्द को लेकर खूब बवाल हुआ था। बीते दिन ही इस केस के चलते मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। चार घंटे पूछताछ होने के बाद मुनमुन दत्ता को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)
‘नागिन 5’ में नजर आ चुके टीवी स्टार पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के रेप के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने पर्ल वी पुरी को जेल में कैद कर लिया था। इस केस की वजह से पर्ल वी पुरी को जेल में काफी समय बिताना पड़ गया था।
भारती सिंह -हर्ष लिंबाचिया (Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa)
ड्रग केस में नाम सामने आने के बाद टीवी के जानेमाने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इस दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ गया था।
पार्थ समथान (Parth Samthaan)
सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में नजर आ चुके पार्थ समथान का सामना भी पुलिस से हो चुका है। पार्थ समथान पर एक मॉडल ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पार्थ समथान को अरेस्ट कर लिया गया था।
एजाज खान (Ajaz Khan)
बिग बॉस 7 में अपना दमखम दिखा चुके एजाज खान ड्रग मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। साल 2018 में भी ड्रग्स की वजह से एजाज खान को जेल जाना पड़ गया था।
Social Plugin