इस लेख में सबसे पहले हम बताएंगे कि बच्चे का पहला जन्मदिन कैसे मनाएं।
बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे मनाएं? | Bachoo Ke Phela Janmdin Kaise Manaye
हर बच्चे का पहला जन्मदिन लोग धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। आप भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है। अगर आप पार्टी नहीं करना चाहते, तो किसी ट्रिप में जा सकते हैं या फैमिली डिनर भी प्लान कर सकते हैं। आगे हम बच्चे का पहले बर्थडे मनाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं:
बच्चों की पहली बर्थडे पार्टी की चेकलिस्ट | First Birthday Party Checklist In Hindi
बच्चे के फर्स्ट बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए पार्टी चेकलिस्ट बनाना जरूरी है। इससे पार्टी के लिए जरूरी किसी भी चीज को भूलने का डर नहीं रहता है। नीचे इसी चेकलिस्ट के बारे में हम विस्तार से बता रहे हैं
1. बर्थडे केक
बच्चे के पहले बर्थडे की चेकलिस्ट में सबसे पहला नाम केक का आता है। इसके बिना बर्थडे ही अधूरा है। आप चाहे तो केक बाहर से आर्डर कर सकते हैं या फिर इसे घर में ही बेक किया जा सकता है। बस इस बात का खास ध्यान रखें कि केक छोटे बच्चों के लिए सेहतमंद हो।
2. डेकोरेशन
अगर घर में ही बर्थडे पार्टी दे रहे हैं, तो तय कर लें कि घर को कैसे सजाना है। कहा पर कितने गुब्बारे, झालर या अन्य चीजें लगानी हैं। अगर कोई रेस्टोरेंट या होटल बुक किया है, तो उन्हें पार्टी की थीम बताना बिल्कुल न भूलें। वरना आप जैसी पार्टी चाहते हैं वैसी नहीं हो पाएगी।
3. बच्चे के लिए कपड़े
जन्मदिन के अवसर पर बच्चे को खास और एक अलग लुक देने के लिए उसकी ड्रेस रेडी रखें। इसके लिए आप बच्चे के लिए टेलर से कोई खास कपड़ा सिलवा सकते हैं या फिर ऑनलाइन कुछ ड्रेस खरीद सकते हैं। अगर आपने किसी थीम को चुना है, तो आप उसी के आधार पर कपड़ा बनवाएं या खरीदें। बस ध्यान कपड़ा बच्चे की स्किन के लिए सुरक्षित और आरामदायक होना चाहिए।
4. पार्टी की खरीददारी और बजट
पार्टी के लिए खरीददारी में खाने-पीने से लेकर पार्टी डेकोरेशन से जुड़े सभी सामान शामिल हैं। पार्टी की डेकोरेशन के लिए गुब्बारे और अपनी थीम के हिसाब से चीजें आप खरीद लें। साथ ही आप पार्टी का बजट भी तय कर लें, जिससे यह स्पष्ट हो जाए कि आप किस सामान पर कितना खर्च कर सकते हैं।
5. बर्थडे वेन्यू
बर्थडे पार्टी की चेकलिस्ट में वेन्यू भी शामिल है। आप अपने बजट के हिसाब से पार्टी की जगह तय कर सकते हैं। अगर आपने घर में ही पार्टी देने का फैसला लिया है, तो इससे बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है। कुछ कारणों से घर के बाहर किसी जगह को बुक करना है, तो अपनी पार्टी के हिसाब से जगह चुनें। जैसे अगर पार्टी बड़ी है, तो रेस्टोरेंट व होटल का हॉल बड़ा होना चाहिए। साथ ही वेन्यू में बच्चों के खेलने की थोड़ी अलग और सुरक्षित जगह भी हो, तो बेहतर होगा।
6. पार्टी का समय
बच्चे के जन्मदिन की पार्टी शुरू होने और खत्म होने का समय भी तय कर लें। इसी हिसाब से होटल या अन्य जगह की आप बुकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही तय समय को इनविटेशन में भी जरूर लिख दें। इससे महमान समय से पार्टी में पहुंच पाएंगे।
7. मेहमानों की लिस्ट और इनविटेशन
सब कुछ तय होने के बाद मेहमानों की एक लिस्ट भी बना लें। आप सोच समझकर सभी करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसियों का नाम इसमें शामिल कर सकते हैं। फिर मेहमानों की लिस्ट के हिसाब से इनविटेशन कार्ड छपवा लें। वैसे आप डिजिटल इनविटेशन कार्ड भी बनवा सकती हैं। इसमें पार्टी का स्थान और समय जरूर लिखें।
8. खाने पर भी दे ध्यान
बच्चे के पहले जन्मदिन के अवसर पर फूड मेन्यू ध्यान से चुनें। बच्चों के लिए अलग तरह का और बड़ों के लिए अलग खाने पीने की चीजों का बंदोबस्त करना जरूरी है। साथ ही खाने को रखने की जगह भी अलग-अलग निर्धारित करें। बच्चों को पौष्टिक और अच्छी तरीके से सजाया हुआ खाना देंगे, तो बच्चे चाव से भी खाएंगे और स्वस्थ भी रहेंगे।
9. खेल और अन्य गतिविधियां
पार्टी पॉपर्स से होने वाले धमाके और गुब्बारे फटने की आवाज से बच्चे डर सकते हैं। ऐसे में बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए खेल और अन्य गतिविधियों को ध्यान से चुना जाना चाहिए। आप बच्चों के साथ म्यूजिक डांस कर सकते हैं। बच्चों को पसंद आने वाले बेबी म्यूजिक को बजा दें। खिलौने को ढूंढने और चेहरे पर हाथ रखकर सामने वाले को देखने वाला (Peek-a-boo) गेम भी उन्हें पसंद आ सकता है।
10. रिटर्न गिफ्ट
पार्टी में आए बच्चों को आप रिटर्न गिफ्ट भी दे सकते हैं। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो गिफ्ट को ध्यान से चुनें। कुछ अच्छे से खिलौने आप बच्चों को दे सकते हैं, लेकिन टॉफी या अन्य कैंडी को रिटर्न गिफ्ट के रूप में बच्चों को बिल्कुल न दें। ये बच्चे के गले में अटक सकती हैं। ऐसे में थोड़े बड़े साइज के खिलौने या आर्ट बुक आप बच्चों को दे सकते हैं।
आगे जानिए कि बेबी गर्ल की पहली जन्मदिन पार्टी के लिए कौन-कौन सी थीम को चुना जा सकता है।
फर्स्ट बर्थडे पार्टी आइडियाज फॉर गर्ल | First Birthday Themes For Girls
लड़का और लड़की दोनों की पार्टी के आइडिया और थीम अलग-अलग होते हैं। इसी वजह से हम लड़के और लड़की दोनों के लिए बर्थडे थीम बताएंगे। सबसे पहले लेख के इस भाग में फर्स्ट बर्थडे पार्टी आइडियाज फॉर गर्ल जान लेते हैं।
1. बार्बी थीम
छोटी बच्चियों को बार्बी डॉल बेहद पसंद होती है, इसलिए उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बार्बी थीम रख सकते हैं। बार्बी डॉल वाला केक और बार्बी डेकोरेशन देखकर आपकी बेटी जरूर खुश हो जाएगी। साथ ही इस थीम में आप अपनी बेटी को बार्बी लुक में तैयार करें। आप पार्टी में आने वाले दूसरे बच्चों को भी बार्बी लुक दे सकते हैं या फिर उनके पेरैंट्स को उन्हें बार्बी लुक में लाने के लिए कह सकते हैं।
2. एंजल थीम
इस थीम में आप अपनी बेटी की ड्रेस के पीछे पंख लगवाने के साथ ही उसे एक स्टार वाली छड़ी पकड़ा सकते हैं। पार्टी में आने वाले सभी मेहमान को बताए कि पार्टी एंजल थीम पर है, जिससे कि वो अपने बच्चों को भी परियों की तरह सजाकर पार्टी में लाएं। इस दौरान केक और अन्य सजावट भी एंजल जैसी ही रखें। इसके लिए स्टार वाली लाइट और पंख वाली डेकोरेशन कर सकते हैं।
3. पिंक कलर थीम
इस थीम में आप अपनी बेटी की ड्रेस के पीछे पंख लगवाने के साथ ही उसे एक स्टार वाली छड़ी पकड़ा सकते हैं। पार्टी में आने वाले सभी मेहमान को बताए कि पार्टी एंजल थीम पर है, जिससे कि वो अपने बच्चों को भी परियों की तरह सजाकर पार्टी में लाएं। इस दौरान केक और अन्य सजावट भी एंजल जैसी ही रखें। इसके लिए स्टार वाली लाइट और पंख वाली डेकोरेशन कर सकते हैं।
4. गार्डन थीम

लड़कियों के लिए इस थीम को रखने के लिए खुली जगह हो, तो अच्छा होगा। पेड़-पौधों के आसपास इस थीम का मजा ही अलग होगा। आप अपनी बेटी के लिए फूलों और घास जैसी दिखने वाली ड्रेस बनवा सकते हैं। इस पार्टी में अधिकतर चीजें हरी घास जैसी या फूलों की तरह रंगबिरंगी होंगी। ऐसे में आप बर्थडे केक को किसी फल या फूल के आकार का भी बनवा सकते हैं।
फर्स्ट बर्थडे पार्टी आइडियाज फॉर बॉय | First Birthday Themes For Boys
बेटे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी प्लान करने के लिए आप इन आइडियाज और थीम की मदद ले सकते हैं। ये सारी थीम लड़कियों से काफी अलग हैं
1. स्पेस थीम
2. मिनियन थीम
अगर आपके बच्चे को एनिमेटेड फिल्म का कैरेक्टर मिनियन पसंद है, तो उसके जन्मदिन पर मिनियन थीम रख सकते हैं। इसके लिए अपने बच्चे को मिनियन की तरह तैयार कर लें। साथ ही पार्टी में आने वाले दूसरे बच्चों को भी मिनियन के गेटअप में आने को कहें। पार्टी की सजावट भी मिनियन के ड्रेस जैसी यानी नीले और पीले रंगों के गुब्बारों से करें। इसके अलावा, पार्टी लाइट्स, कप, प्लेट और खिलौने भी इसी कैरेक्टर से संबंधित रखें।
3. सर्कस थीम
पहले जन्मदिन की पार्टी के लिए सर्कस थीम भी अच्छा विकल्प है। इसमें अपने बच्चे को रिंग मास्टर बनाने के लिए सर्कस वालों की तरह कपड़े पहना सकते हैं। इस दौरान केक से लेकर पार्टी की सजावट रंग बिरंगी होनी चाहिए। हो सके, तो केक के ऊपर एक जोकर भी बनवा लें। साथ ही घर के एक सदस्य को या बाहर से किसी व्यक्ति को जोकर बनने के लिए कहें। यह व्यक्ति जोकर बनकर सभी बच्चों का मनोरंजन करेगा। इसके अलावा, पार्टी में आने वाले बच्चों को सर्कस थीम के हिसाब से तैयार होकर आने के लिए कह सकते हैं।
4. विनी द पूह थीम पार्टी
विनी द पूह केरैक्टर पर भी अपने बेटे की पहली जन्म दिन पार्टी रख सकते हैं। सबसे पहले अपने बेटे के लिए इस थीम यानी विनी द पूह ड्रेस खरीद लें। यह ड्रेस बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इस पार्टी के बर्थडे केक को शहद के घड़े के आकार का बनवाएं। अगर ऐसा न हो पाए, तो नॉर्मल केक में पीले रंग का विनी द पूह बनवा लें। इसके अलावा, पार्टी हॉल को विनी द पूह सेटअप से जरूर सजाएं।
5. फुटबॉल थीम पार्टी
लड़के का पहला जन्मदिन फुटबॉल थीम के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए बच्चे को प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी के नंबर के कपड़े पहना लें। इसके अलावा, पार्टी हॉल को फुटबॉल जैसे दिखने वाले गुब्बारे से सजाएं और बर्थडे केक को फुटबॉल के आकार का बनवा लें। आप चाहें, तो केक को फुटबॉल ग्राउंड जैसा भी बना सकते हैं और उसके ऊपर कुछ खिलाड़ियों को खेलता हुआ दिखाएं। साथ ही पार्टी हॉल में कुछ फेमस खिलाड़ियों के कट आउट भी लगवा लें।
छोटे बच्चों की जन्मदिन पार्टी को लेकर कुछ बातों पर खास ध्यान दिया जाना जरूरी है। इसी वजह से हम माता-पिता के लिए कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं।
अब आप बच्चे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी को बेस्ट बनाने वाले आइडियाज और अन्य बातें इस लेख से जान ही गए हैं। यहां लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग पार्टी थीम के विकल्प हमने दिए हैं। इनकी मदद से पार्टी को यादगार और शानदार बनाया जा सकता है। पार्टी ऑर्गनाइज करते समय लेख में दी गई चेकलिस्ट और जरूरी टिप्स पर भी जरूर गौर करें। इससे आपके बच्चे की पहली पार्टी क्लासी ही नहीं, बल्कि सेफ भी होगी।
Social Plugin