Ticker

6/recent/ticker-posts

बारिश की कामना के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय अनुष्ठान


16 पुजारी, 22 पुरोहित समेत 55 पंडितों द्वारा नंदीहाल में पांच दिनों तक महारुद्राभिषेक का पाठ 



उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह भोग आरती के बाद भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान बाबा महाकाल पर सहस्त्र जलधारा प्रवाहित होगी। यह अनुष्ठान देश-प्रदेश व शहर में अच्छी बारिश की कामना के लिए किया जा रहा है।  


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को अच्छी वर्षा की कामना के साथ महारूद्राभिषेक अनुष्ठान शुरू हुआ। इस पूरे पूजन समारोह में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान 23 से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान मंदिर के 16 पुजारी, 22 पुरोहित सहित 55 पंडितों द्वारा नंदीहाल में मां रुद्राभिषेक का पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक यह पाठ होगा। महारुद्राभिषेक की पूर्णाहुति 27 जून को भावनात्मक अनुष्ठान के साथ होगी।

अनुष्ठान के दौरान गर्भगृह बंद रहेगा

23 से 27 जून तक चलने वाले अनुष्ठान के पहले दिन नंदी हाल और गर्भ गृह दोनों में महारुद्राभिषेक अनुष्ठान के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक भगवान महाकाल का पूजन किया। बता दें कि पूर्व में भी मंदिर समिति द्वारा अच्छी बारिश की कामना के साथ भगवान महाकाल के आंगन में अनुष्ठान किया जाता रहा है।