| आकर्षक डेकोरेशन आइडिया |
हा तो आपको कम पैसों में दिवाली की खास सजावट के आइडिया बताने जा रहे हैं। दिवाली का पर्व बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। इस पर्व में स्वच्छता है, तो जगमगाहट भी है। उत्साह है दिवाली की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। लोग घरों की रंगाई पुताई और साफ सफाई करते हैं। जिसके बाद घर की सजावट की जाती है और दीपक व लाइट्स के जरिए घर का हर कोना कोना प्रकाशमय किया जाता है। दिवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा भी होती है। ऐसे में साफ सफाई और सजावट बहुत जरूरी है। भगवान स्वयं घर आते हैं।
जैसे की भारतीय परंपरा के मुताबिक, घरों में त्योहार के मौके पर सजावट के लिए सबसे पारंपरिक और कलात्मक तरीका रंगोली होता है। आप दिवाली के मौके पर घर के द्वार या मंदिर के आसपास रंगोली से सजावट कर सकते हैं। घर पर कलरफुल रंगोली बनाना सस्ता और आसान होगा। बाजार में आपको रंगोली के लिए स्टेंसिल भी मिल जाएंगे। आप फूलों और दीयों के जरिए रंगोली को अधिक आकर्षक बना सकते हैं।
रंगोली के अलावा आप दिवाली के मौके पर घर को फूलों से सजा सकते हैं। घर के मंदिर के आसपास फूलों की लड़ी लगा सकते हैं। पौधों या गमलों से भी इको फ्रेंडली डेकोरेशन कर सकते हैं। इस तरह की सजावट कम खर्चीली और अधिक प्रभावी लगती है। आज कल बाजार में रेडीमेड फूल भी उपलब्ध हैं। आप उनके जरिए भी सजावट कर सकते हैं। और घरों में इलेक्ट्राॅनिक लाइट्स से सजावट की जाती है। ऐसे में आप खास सजावट के लिए कलरफुल दीए और सुंदर मोमबत्ती का उपयोग कर सकते हैं।
दिवाली के मौके पर दीए या कैंडल सजा रहे हों तो उन्हें अधिक आकर्षक बनाने के लिए रंगीन कागज के पेपर लैंप बना सक सजा सकते हैं। बाजार में भी आपको पेपर लैंप मिल जाएंगे। इन लैंप का इस्तेमाल मोमबत्ती को कवर करने के लिए किया जाता है। स्टार, सर्किल और अन्य आकर्षक डिजाइन वाले लैंप से भी शेप दे सकते हैं।
घर की सजावट के कई तरीके हैं। आप इस दिवाली आकर्षक डेकोरेशन आइडिया अपनाकर घर की सजावट कर सकते हैं। दिवाली की खास सजावट के लिए महंगे सामान और अधिक खर्च करने की जरूरत भी नहीं है।
Social Plugin