दिवाली को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन रात को अंधेरे में भी चारों और रोशनी ही रोशनी होती है। अपने घर को खुबसूरत लुक देने के लिए साज-सजावट करते हैं। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साथ ही रंगोली भी बनाते हैं जिससे घर की शोभा कई गुना बढ़ जाती है।
आप सोच रहे होंगे की इस बार नई डिजाइन बनाई जाए या इस बार और आकर्षित रंगो से अपने आंगन की रंगोली ऐसी खूबसूरत बनायेंगे की जो मेहमान आए, तारीफ करे बिना वापस ना जा पाए। भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग रंगोली पैटर्नस प्रचलित हैं।
इसमें मुख्य रूप से 18 शुभ प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। किसी रंगोली में ये सभी प्रतीक शामिल होते हैं तो किसी में जरूरत के मुताबिक कुछ प्रतीकों का ही प्रयोग होता है। प्रतीकों में ध्वज, बिंदु, कलश, सरल रेखा, अर्ध वर्तुल, वर्तुल, केंद्र वर्धनी, गोपदम्, श्रृंखला, स्वास्तिक, ओमित्येकार श्रीकार, शंख, चक्र, गदा, पद्म, शर, धनुष व सर्परेखा शामिल हैं। इनके अलावा फूलपत्तियां, आम, मछलियां, चिड़िया, तोता, हंस, मोर, भगवान के पैर, मानव आकृतियां, बेलबूटे और दीपावली की रंगोली में दीप, गणेश, लक्ष्मी की आकृति को भी शामिल किया जाता है।
अब रंगोली का डिजाइन चाहे जो भी हो, दीपावली हमारे पारंपरिक रंगोली के बिना मेहमानों के स्वागत के लिए अधूरी रहेगी, फिर चाहे रिश्तेदारों का स्वागत करना हो या देवी देवताओं का.. रंगोली बनाना एक पारिवारिक परंपरा है और यह एकजुटता का समय अपने साथ लाती है।
यह भी देखे :- दिवाली 2022 कुछ मजेदार चीज़ें जो आप इस दीपावली कर सकते हैं
Social Plugin