Ticker

6/recent/ticker-posts

New Angry Quotes in Hindi और Angry Status in Hindi कुछ शानदार कोट्स जो आपको बेहद पसंद आएंगे,

Angry man FUNWOODLIKE
Angry 


आज हम इस आर्टिकल में Angry Quotes in Hindi और Angry Status in Hindi में कुछ शानदार कोट्स और स्टेटस लेकर आये हैं जो दुनियां के महान लोगों द्वारा कहे गए हैं जो आपको बेहद पसंद आएंगे, जिसे पढ़कर आप हमेशा गुस्से को काबू करने की सोचोगे क्योंकि गुस्सा करने से इंसान अपना कितना नुकसान करता है, आप इस पोस्ट में कोट्स के ज़रिये समझोगे, और उम्मीद करता हूँ अगर आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आएगी तो आप इसे सोशल मीडिया अकाउंट पर ज़रूर शेयर करेंगे तो चलिए पढ़ते हैं.

                        Angry

गुस्सा एक ऐसी चीज़ है जो हर व्यक्ति को आता है, चाहे वो इंसान कितना भी सीधा क्यों न हो उससे गुस्सा ज़रूर आएगा गुस्सा आने की बहुत सारी वजह होती हैं, चाहे वो किसी गलत बात पर आये, प्यार में धोखा मिलने पर आये या घर में मन मुटाव हो जाने पर इंसान को गुस्सा आ ही जाता है, लेकिन क्या गुस्सा करना सही है? बिलकुल भी नहीं क्योंकि गुस्से में इंसान अपना ही नुकसान करता है गुस्सा में लिया गया कोई फैसला सही नहीं होता, गुस्सा इंसान की छवि को खराब करता है, इसलिए तो कहते हैं अगर किसी भी इंसान की असलियत को जानना हो कि वो कैसा है तो सख्त गुस्से की हालत में देखो, ताक़तवर वो नहीं होता जिसे गुस्सा आता हो बल्कि ताक़तवर वो होता है जिसका अपने गुस्से पर काबू हो, गुस्सा इंसान को अंधा कर देता है और गुस्से में इंसान अल्फाज़ो की जगह अपने मुँह ज़हर उगलता है इसलिए हमें कभी गुस्सा नहीं करना चाहिए अगर गुस्सा आये भी तो हमें उसे काबू में करना चाहिए क्योंकि गुस्सा रिश्तों का क़त्ल कर देता है 




1. क्रोध उस तूफ़ान के समान है,

जो आपका सब कुछ अस्त व्यस्त करके चला जाता है..!!


2. क्रोध आपका सबसे बड़ा दुश्मन है,

यह सब कुछ खा जाने वाला और बड़ा पापी है..!!


3. अहंकार को संभालकर रखने से क्रोध उत्पन्न होता है..!!


4. जिस तरह माचिस किसी दूसरी चीज़ को जलाने से पहले खुद को जलाती है, इसी तरह गुस्‍सा पहले आपको बर्बाद करता है फिर दूसरे को..!!

5. आप को किसी भी बात पर क्रोध आ सकता है पर, उसे पुनः न दोहराने का निश्चय करते रहें, धीरे धीरे आप क्रोध के जोखिमों से मुक्त हो जाओगे..!!


6. जिस प्रकार खौलते हुये पानी में प्रतिबिम्ब नहीं देखा जा सकता, उसी तरह क्रोध की स्थिति में भी सच को नहीं देखा जा सकता..!!


7. मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता, जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है..!!


8. गुस्सा बहुत ही चतुर होता है,

 हमेशा कमज़ोर पर ही निकलता है..!!


9. वो व्यक्ति बहुत बहादुर है,

जो अपने क्रोध को काबू में कर लेता है..!!


10. क्रोध यानी खुद अपने घर को आग लगाना, खुद के घर में घास भरी हो और दियासलाई जलाए, उसका नाम क्रोध..!!


11. क्रोध करना मुर्खता की निशानी हैं, और यह एक ऐसी निशानी है जिसमें मनुष्य को पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिलता..!!

12. क्रोधी व्यक्ति को सही गलत का भेद समझ नही आता और क्रोध में लिया निर्णय हमेशा गलत होता है..!!


13. क्रोध में बोला गया एक कठोर शब्द इतना ज़हरीला बन सकता है, कि आपकी हज़ार अच्छी बातों को भी एक मिनट में नष्ट कर सकता है..!!


14. हो सकता है तुम अपने क्रोध के लिए दंड न पाओ, लेकिन तुम अपने क्रोध के द्वारा दंड ज़रूर पाओगे..!!


Anger Quotes in Hindi




15. क्रोध छोटी सी उलझन को भी बड़ा कर देता है, दूसरी ओर शांति द्वारा बड़ी उलझन को भी आसानी से सुलझाया जा सकता है..!!

16. गुस्सा या क्रोध किसी भी समस्याओं का समाधान नही हैं, बल्कि यह नई समस्याओं का जन्मदाता हैं..!!


17. क्रोध का अंत केवल पश्चाताप ही होता है..!!


18. क्रोध उस तूफान की तरह है, जो आपके ज्ञान और समझदारी के दीपक को बुझा देता हैं..!!


19. क्रोध एक ऐसा श्राप है जो मनुष्य खुद को देते हैं..!!


20. गुस्सा अकेला आता है, मगर हमारी सारी अच्छाइयाँ ले जाता है..!!


21. जिस तरह घी आग को भड़काता है, उसी तरह गुस्सा गुस्से को भड़काता है, यदि सामने वाला गुस्से में है, तो आप शांत रहिए..!!


22. यदि आप सही हैं तो, आपको गुस्सा होने की जरूरत नहीं और यदि आप गलत है तो, आपको गुस्सा होने का कोई हक नहीं..!!


23. क्रोध में हो तो जवाब ना दो, बहुत खुश हो तो कभी वादा न करों और दुखी मन हो तो कोई फैसला ना लो..!!


24. क्रोध करते समय इंसान अपनी सद्बुद्धि खो देता है, और धीरे-धीरे उसका विवेक भी समाप्त हो जाता है..!!


25. जो व्यक्ति बदले की भावना रखता है, वो दरअसल अपने ही घावों को हरा रखता है..!!


26. क्रोध के कारण की तुलना में उसके परिणाम कितने गंभीर होते हैं ये अगर आपको मालूम हो जाए तो आप कभी क्रोधित ना हों..!!


27. हर बार जब आप क्रोधित होते हैं, तब आप अपनी ही प्रणाली में ज़हर घोलते हैं..!!


28. माना कि बुरा हूँ लेकिन इतना भी नहीं कि याद भी न आऊँ..!!


29. क्रोध हमेशा मूर्खों के ह्रदय में ही बसता है..!!


30. क्रोध वह हवा है जो सबसे पहले बुद्धि के दीप को बुझा देती है..!!