Ticker

6/recent/ticker-posts

कई रंगों और मधुर आवाज का पंछी कैनरी

  

कैनरी पक्षी प्यारा और सुंदर पक्षी है, जो कई रंगों में मिलता है। ज्यादातर यह पक्षी पीले रंग में पाया जाता है। यह एक पालतू बनाया जाने वाला पक्षी है। कैनरी पंछी इंसानों से दूर नही भागता है। यह इंसानी माहौल में भी आसानी से रह लेता है।

 

कैनरी पक्षी

कैनरी पक्षी स्पेन के कैनरी द्वीप पर खोजा गया था। इसी पक्षी के नाम पर द्वीप का नाम रखा गया है। यह द्वीप अफ्रीका में स्थित है। इसके अलावा कैनरी पक्षी मेडिरा द्वीप, एजोर्स द्वीप पर भी मिलता है। यह पक्षी कम घने जंगलों में पाया जाता है। इस पक्षी को खुला वातावरण पसंद है। पालतू कैनरी पक्षी घर के पिंजरे में रहता है। पिंजरा बड़ा और खुले वातावरण में होना चाहिए, क्योंकि कैनरी को ऐसा ही माहौल पसंद है। कैनरी पक्षी की तीन प्रजातियां पाई जाती हैं। गुलाबी, पीला, नीला, सफेद समेत कई रंगों में कैनरी पाया जाता है। इस पक्षी का आकार 4 से 7 इंच के बीच में होता है और वजन भी 12 से 25 ग्राम के बीच में होता है। इसे खाने में फल, सब्जियां और बीज अधिक पसंद हैं। इसकी आवाज बहुत मधुर है। मादा कैनरी एक बार मे करीब 8 अंडे़ देती है। इनका रंग हल्का नीला होता है। कैनरी पक्षी का औसत जीवनकाल 20 वर्ष होता है। जंगल में इस पक्षी का जीवनकाल कम होता है।

 

यह भी देखे  - पानी नही पीती ये चिड़िया मरने की नौबत फिर भी , जानें आखिर क्या है इसके पीछे वजह